सरसों की कीमतों में तेजी का रूख, 7800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव

Share Product प्रकाशित - 11 Jun 2025 ट्रैक्टर जंक्शन द्वारा

सरसों की कीमतों में तेजी का रूख, 7800 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा भाव

जानें, देश के प्रमुख राज्यों में सरसों के ताजा भाव और आगे बाजार का रूख

Mustard Prices 2025 : सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबर है। सरसों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन किसानों ने अपनी सरसों की उपज को स्टोर कर रखा है, उन्हें इस समय फायदा हो सकता है। हालांकि यह मामूली तेजी है। यदि बाजार एक्सपर्ट्स की मानें, इस समय सरसों तेल की मांग बढ़ने से सरसों की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। बाजार मांग इस तरह आगे भी बढ़ती है तो सरसों के भावों में इससे ज्यादा तेजी आ सकती है। 

यदि बात करें मध्यप्रदेश की मंडियों की तो यहां सागर मंडी में सरसों का भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं राजस्थान की बात की जाए तो यहां अधिकांश मंडियों में सरसों के भावों में कुछ तेजी देखी गई है। यहां अधिकांश मंडियों में सरसों के भाव, सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी (MSP) से ऊपर चल रहे हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की कई मंडियों में सरसों के भाव एमएसपी से ऊपर देखे गए। केंद्र सरकार की ओर से इस साल के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। आइए, जानते हैं, देश की प्रमुख सरसों मंडियों में सरसों के ताजा भाव क्या है।

मध्यप्रदेश की मंडियों में क्या चल रहे हैं सरसों के भाव (Mustard Price in madhya pradesh) 

कमोडिटी ऑनलाइन मंडी के मुताबिक वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, मध्य प्रदेश में सरसों का औसत भाव 6031.55 रुपए प्रति क्विंटल है। यहां सरसों की सबसे ऊंची बाजार कीमत 7880 रुपए प्रति क्विंटल है। मध्यप्रदेश की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव इस प्रकार रहे। 

  • छतरपुर की लवकुश नगर (लौंडी) मंडी में सरसों के भाव– 6015 रुपए प्रति क्विंटल 
  • मुरैना मंडी में सरसों का भाव– 6450  रुपए प्रति क्विंटल 
  • अशोकनगर मंडी में सरसों का भाव–  6372 रुपए प्रति क्विंटल
  • सागर मंडी में सरसों का भाव– 7880 रुपए प्रति क्विंटल
  • श्योपुर की विजयपुर मंडी में सरसों का भाव–  6400 रुपए प्रति क्विंटल
  • मंदसौर मंडी में सरसों का भाव– 6168 रुपए प्रति क्विंटल
  • मुरैना की पोरसा मंडी में सरसो का भाव– 6250 रुपए प्रति क्विंटल
  • मुरैना की सबलगढ़ मंडी में सरसों का भाव– 6330 रुपए प्रति क्विंटल
  • श्योपुर की श्योपुरबडोद मंडी में सरसों का भाव– 6241 रुपए प्रति क्विंटल
  • शिवपुरी    की बदरवास मंडी में सरसों का भाव– 6205 रुपए प्रति क्विंटल

राजस्थान की मंडियों में सरसों का भाव (Mustard Price in Rajasthan) 

वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, राजस्थान में सरसों का औसत भाव 5985.45 रुपए प्रति क्विंटल है और सबसे अधिक बाजार की कीमत 6570 रुपए प्रति क्विंटल है। राजस्थान की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव इस प्रकार रहे। 

  • बारां की नाहरगढ़ मंडी में सरसों का भाव–  6245  रुपए प्रति क्विंटल
  • दौसा की लालसोट मंडी में सरसों का भाव– 6444 रुपए प्रति क्विंटल
  • टोंक की उनियारा मंडी में सरसों का भाव– 6169 रुपए प्रति क्विंटल
  • झुंझुनूं की सूरजगढ़ मंडी में सरसों का भाव– 6050 रुपए प्रति क्विंटल
  • बारां की छिपाबरोड (छबरा) मंडी में सरसों का भाव– 6195 रुपए प्रति क्विंटल
  • बूंदी की देई मंडी में सरसों का भाव– 6450 रुपए प्रति क्विंटल
  • गंगानगर की सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव–6120 रुपए प्रति क्विंटल
  • जयपुर ग्रामीण की बस्सी मंडी में सरसों का भाव– 6570 रुपए प्रति क्विंटल
  • नागौर की डेगाना    मंडी में सरसों का भाव–  5900 रुपए प्रति क्विंटल
  • कोटा की खतौली मंडी में सरसों का भाव– 6272 रुपए प्रति क्विंटल
  • कोटा की रामगंजमंडी में सरसों का भाव– 6537 रुपए प्रति क्विंटल
  • उदयपुर की फतेहनगर मंडी में सरसों का भाव–6192 रुपए प्रति क्विंटल

Tj App Banner

उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों का भाव  (Mustard Price in UP) 

वर्तमान बाजार दरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सरसों का औसत भाव 6187.21 प्रति क्विंटल है और सबसे ऊंची बाजार की कीमत 8275 प्रति क्विंटल है। यूपी की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव इस प्रकार रहे। 

  • अलीगढ़ मंडी में सरसों का भाव– 6250 रुपए प्रति क्विंटल     
  • मैनपुरी की घिरोर मंडी में सरसों का भाव– 6420 रुपए प्रति क्विंटल
  • कानपुर की उत्तरिपुरा मंडी में सरसों का भाव– 6150 रुपए प्रति क्विंटल
  • हाथरस मंडी में सरसों का भाव– 6370 रुपए प्रति क्विंटल
  • जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर मंडी में सरसों का भाव– 6300 रुपए प्रति क्विंटल
  • कानपुर चौबेपुर मंडी में सरसों का भाव– 6250 रुपए प्रति क्विंटल
  • चदौली मंडी में सरसों का भाव– 6250 रुपए प्रति क्विंटल
  • आगरा की खैरागढ़ मंडी में सरसों का भाव– 6200 रुपए प्रति क्विंटल
  • बुलंदशहर मंडी में सरसों का भाव–  6250 रुपए प्रति क्विंटल
  • इटावा की इटावाह मंडी में सरसों का भाव– 6300 रुपए प्रति क्विंटल
  • फिरोजाबाद की टुंडला मंडी में सरसों का भाव– 6400 रुपए प्रति क्विंटल
  • गाजीपुर मंडी में सरसों का भाव– 6240 रुपए प्रति क्विंटल
  • हमीरपुर     की भरुआसुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव– 6150 रुपए प्रति क्विंटल
  • कासगंज मंडी में सरसों का भाव– 6270 रुपए प्रति क्विंटल

आगे क्या रहेगा बाजार का रूख 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि सरसों तेल की मांग आगे भी बनी रहती है, तो निकट भविष्य में भावों में और तेजी संभव है। वर्तमान में सरसों के बाजार में हल्की तेजी का रुझान है, जो किसानों के लिए एक सकारात्मक संकेत है। अगर आगे भी घरेलू और निर्यात बाजारों से अच्छी मांग बनी रहती है, तो सरसों की कीमतों में और सुधार देखने को मिल सकता है। किसानों के लिए यह समय सावधानी से निर्णय लेने का है। सही मंडी, सही भाव और सही समय पर बिक्री ही अधिक लाभ दिला सकती है। ऐसे में जिन किसानों के पास स्टॉक है, वे मंडी भाव पर नजर रखते हुए सही समय पर बिक्री का निर्णय लें।

किसानों को सलाह

ऊपर दिए गए सरसों के अधिकतम मंडी भाव हैं। सरसों के भाव उसकी क्वालिटी और तेल की मात्रा पर निर्भर करते हैं। हालांकि बाजार भावों में रोजाना उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सरसों की फसल की खरीद-फरोख्त करने से पहले अपने निकट की मंडी में बाजार भावों की जानकारी अवश्य कर लें और इसके बाद ही अपनी फसल को बेचने के संबंध में उचित निर्णय लें।

ट्रैक्टर जंक्शन हमेशा आपको अपडेट रखता है। इसके लिए ट्रैक्टरों के नये मॉडलों और उनके कृषि उपयोग के बारे में एग्रीकल्चर खबरें प्रकाशित की जाती हैं। प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों वीएसटी ट्रैक्टरमहिंद्रा ट्रैक्टर आदि की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी हम प्रकाशित करते हैं जिसमें ट्रैक्टरों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी दी जाती है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने या खरीदने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार और विक्रेता आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

हमसे शीघ्र जुड़ें

Call Back Button
scroll to top