IOTECH | Tractorjunction

सरसों और गेहूं की मांग में तेजी बरकरार, जानें, मंडियों के ताजा भाव

Share Product Published - 10 May 2022 by Tractor Junction

सरसों और गेहूं की मांग में तेजी बरकरार, जानें, मंडियों के ताजा भाव

जानें, विभिन्न मंडियों में सरसों और गेहूं के ताजा भाव और आगे बाजार का रूख

बीते कुछ दिनों से सरसों के भावों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि ये गिरावट मामूली है। वहीं सरसों तेल के भाव भी कम हुए हैं। इधर गेहूं के भावों में तेजी बनी हुई है। गेहूं के भाव एमएसपी से ऊंचे चल रहे हैं। 10 साल बाद ये पहला मौका है कि किसानों को गेहूं के अच्छे भाव मिल रहे हैं। बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर खाद्यान्न की मांग बढऩे लगी है। इसमें गेहूं सहित अन्य खाद्यान्न की मांग कई देशों ने भारत से की है। भारत की ओर से कई देशों को गेहूं का निर्यात किया जा रहा है। बता दें कि रूस और यूक्रेन दोनों की बड़े गेहूं निर्यातक राज्य है। ये दोनों की विश्व के अधिकांश देशों को गेहूं का निर्यात करते हैं। अभी फिलहाल युद्ध की वजह से यहां व्यापारिक गतिविधियां बंद है। इसका फायदा भारत सरकार को और यहां के किसानों को मिल रहा है। इस बार किसानों को गेहूं के अच्छे भाव मिल रहे हैं। इससे किसान सरकारी मंडियों में एमएसपी पर गेहूं बेचने से दूरी बना रहे हैं और सीधे व्यापारियों और आटा मिलों को गेेहूं बेच रहे हैं। बता दें कि गेहूं का एमएसपी 2015 है जबकि व्यापारी किसानों को इससे अधिक भाव दे रहे हैं। ये भाव 2500 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक है। बता दें कि गेहूं की किस्म के आधार पर भाव तय किए जाते हैं। 

Buy Used Tractor

सरसों के भावों में कितनी आई गिरावट

मंडियों में सरसों के भावों में आई मामूली गिरावट के साथ ही इसकी आवक में भी कमी देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को जयपुर में सरसों के भाव 50 से लेकर 75 रुपए तक की गिरावट हुई है। इस तरह भाव में बहुत अधिक गिरावट नहीं देखी गई। 

प्रमुख मंडियों में कितना है सरसों का भाव

देश की प्रमुख मंडियों में सरसों का भाव सरकारी भाव यानि एमएसपी से अधिक चल रहा है। बता दें कि सरसों का एमएसपी 5050 रुपए प्रति क्विंटल है और बाजार में इसके भाव 6 हजार रुपए से 7 हजार रुपए तक चल रहे हैं। देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव इस प्रकार रहे- 

राजस्थान की मंडियों में सरसों का भाव

राजस्थान की ब्यावर मंडी में सरसों का भाव 6500-6800 रुपए, बिजय नगर मंडी में 6200-6680 रुपए, देई (बूंदी) मंडी में 6580-6776 रुपए, गंगापुर सिटी में 6889-7139 रुपए, जोधपुर (अनाज) (मंदोर) मंडी में 6500-7600 रुपए, किशन रेनवाल (सांभर) मंडी में 6800-6850 रुपए, लालसोठ (मंडाबारी)मंडी में 6880-7118 रुपए, रानी मंडी में 6711-6767 रुपए, सूरतगढ़ मंडी में 5705-6770 रुपए, श्रीगंगानगर में 6525 रुपए, मेड़ता शहर में 6570 रुपए प्रति क्विंटल, जयपुर में 6590 रुपए, भरतपुर में 6955 रुपए, कामां मेें 6955 रुपए, अलवर मंडी में सरसों का 6800, अलवर सलोनी 7900 रुपए, कोटा मंडी में 6600 रुपए, कोटा सलोनी  7800 रुपए, रामगंजमंडी में सरसों का भाव 6950 रुपए प्रति क्विंटल भाव चल रहा है। 

हरियाणा की प्रमुख मंडियों में सरसों का भाव 

हरियाणा की सिरसा में सरसों का भाव 6470 रुपए, हिसार में 6460 रुपए, आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6320 रुपए, रेवाड़ी में 6480 रुपए, ऐलनाबाद में 6490 रुपए सरसों भाव चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों का भाव

इटावा मंडी में 6430 रुपए, मैनपुरी मंडी में 6395 रुपए, मेरठ मंडी में 6565 रुपए, बरेली मंडी में 6330 रुपए, ललितपुर में 6423 रुपए, आगरा मंडी में 6400-6600 रुपए, आजमगढ़ मंडी में 6600-6700 रुपए, कानपुर (अनाज) मंडी में 6700-6800 रुपए प्रति क्विंटल सरसों का भाव चल रहा है। 

Tractor Junction Mobile App

मध्यप्रदेश की मंडियों में सरसों का भाव

  • नीमच मंडी में 6100-6790 रुपए, पोरसा मंडी में 6585-6650 रुपए, काला कैलारस में 6435 रुपए, बैतूल में 6425 रुपए सरसों का भाव चल रहा है। 
  • मुंबई मंडी में सरसों का रेट 7000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • बिहार के चंपारण में सरसों का भाव 6855 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।

प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव

  • राजस्थान की बेगू मंडी में गेहूं का भाव 2100-2390 रुपए, विजय नगर में 2150-2430 रुपए, देई (बूंदी) में 2099-2342 रुपए, गंगापुर सिटी में 2182-2391 रुपए, लालसोठ (मंडाबारी) मंडी में 2150 से 2235 रुपए, सूरतगढ़ 2021-2350 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भाव चल रहा है। 
  • हरियाणा की मंडियों गेहूं का भाव 2110 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है।
  • उत्तरप्रदेश में गेहूं का भाव गेंहू का रेट 2155 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। जबकि शरबती गेहूं का भाव 3595 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • मध्यप्रदेश की धार मंडी में गेहूं का भाव 2522 रुपए, झाबुआ में 2050 रुपए, करही मंडी में गेहूं का भाव 2050 रुपए, खंडवा मंडी मेें 2100-2400 रुपए और सनावद मंडी में गेहूं का भाव 2131-2255 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है। 
  • महाराष्ट्र की मुंबई मंडी में गेहूं का भाव 2300-3200 रुपए प्रति क्विंटल और पुणे मंडी में गेहूं का भाव 2700-3200 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है
     

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23

केंद्र सरकार की ओर से हर रबी और खरीफ सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किए जाते हैं। इस वित्तीय 2022-23 के लिए प्रमुख रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस प्रकार है-

  • गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है।
  • सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल रहेगा।
  • चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपए प्रति क्विंटल है।
  • जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपए प्रति क्विंटल है।

सरसों और गेहूं को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रुख

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बाजार विशेषज्ञों की मानें तो इस बार सरसों के भावों में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन भाव एमएसपी से ऊंचे ही रहेंगे। यदि किसान सरसों को रोककर चले तो उसे लाभ हो सकता है। वहीं गेहूं में अभी तेजी का दौर रहेगा। बाजार भाव एमएसपी से ऊंचे बने रहेेंगे और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बता दें कि इस समय रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण गेहूं की मांग अधिक रहने से इसके बाजार भाव ऊंचे बने रहने की संभावना है। 

विशेष- खबर में दिए गए मंडियों के भाव मीडिया रिपोट्स पर आधारित है इसलिए किसान भाई गेहूं या सरसों की बिक्री करते समय संबंधित मंडी के भाव अवश्य पता कर लें, क्योंकि भावों मेें उतार चढ़ाव बना रहता है। 


अगर आप नए ट्रैक्टरपुराने ट्रैक्टरकृषि उपकरण बेचने के इच्छुक हैं और चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीददार आपसे संपर्क करें और आपको अपनी वस्तु का अधिकतम मूल्य मिले तो अपनी बिकाऊ वस्तु को ट्रैक्टर जंक्शन के साथ शेयर करें।

Quick Links

Call Back Button
scroll to top
Close
Call Now Request Call Back